{"_id":"6384f75262d2e203e457b8d6","slug":"farmer-upset-due-to-non-payment-of-paddy-purchase-tanakpur-news-hld4835176139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: धान खरीद का भुगतान न होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: धान खरीद का भुगतान न होने से किसान परेशान
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। धान की फसल का भुगतान न होने से क्षेत्र के कई काश्तकार परेशान हैं। उनका कहना है कि भुगतान न होने से अगली फसल की बुआई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे किसानों को धान का भुगतान न होने कारण उन्हें बीज, खाद एवं अन्य जरूरी सामग्री खरीदने में दिक्कतें आ रही हैं। धान की खरीद करने वाली संस्था क्रय विक्रय समिति ने किसानों के खरीदे गए धान का लगातार भुगतान का दावा किया है। बताया है कि 21 नवंबर तक खरीदे गए धान का भुगतान किया जा चुका है।
क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि उन्हें धान की खरीद का भुगतान न होने के कारण अगली फसल बोने में दिक्कतें आ रहीं हैं। क्रय विक्रय समिति के सचिव मनोहर दत्त सती ने बताया कि बनबसा में करीब एक करोड़ रुपये का धान खरीदा जा चुका है जबकि टनकपुर में 66,86,304 रुपये कीमत के धान की खरीद हुई है।
बताया कि किसान से खरीदे गए धान का भुगतान उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ देहरादून (यूसीएफ) की ओर से किया जा रहा है। यूसीएफ किसानों से 21 नवंबर तक खरीदे गए धान का भुगतान ऑनलाइन किया जा चुका है। बनबसा में बाइस लाख एवं टनकपुर में पैंतीस लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यूसीएफ का कंप्यूटर लॉक होने से अगले भुगतान के संबंध में कोई सूचना नहीं मिल पा रही है। संवाद