फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fancy Dress Competition organized on Valmiki Jubilee

वाल्मीकि जयंती पर आयोजित की गई फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता

Thu, 05 Oct 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Thu, 05 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fancy Dress Competition organized on Valmiki Jubilee
चंपावत के एबीसी आल्मामैटर स्कूल में फेंसी ड्रेस में शामिल नन्हें मुन्ने बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
 यहां एबीसी आल्मामैटर स्कूल में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। प्राथमिक वर्ग के ग्रुप ए में सुकृति पांडेय प्रथम, देवांश पांडेय और वैभव सिराड़ी द्वितीय तथा प्रियांशी अधिकारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रु्प बी में प्रांजल भट्ट प्रथम, कार्तिक सिंह द्वितीय और हंशुल तीसरे स्थान में रहे। जबकि ग्रुप सी में ईशान अवस्थी, अनुष्का राणा और अभिनव रावत पहले तीन स्थान में रहे।
विज्ञापन



 ग्रुप डी में प्रियाशा वर्मा, रिया मौनी और स्वर्णिमा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। सीनियर वर्ग के ग्रुप ए में दीपांशू जोशी ने प्रथम, विनय धौनी ने द्वितीय और ह्दयांश ढेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुुप बी में प्रतिभा पाठक, यशस्वी भंडारी, दीपांशू फर्त्याल, ग्रुप सी में चेतना पांडेय, मीनाक्षी जोशी, जतिन तिवारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। ग्रुप डी में मातंगी मदन प्रथम, दिविशा शर्मा द्वितीय और कनक तड़ागी तृतीय रही। विद्यालय के प्रबंधक मदन सिंह महर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed