{"_id":"6259b44bf963751c3929d1f3","slug":"fallowup-of-tanakpur-accident-tanakpur-news-hld459588493","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए दोनों शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए दोनों शव
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को टनकपुर के रेलवे मार्ग में गिरा पाकड़ का पेड़। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। अंधड़ के बीच बृहस्पतिवार रात रेलवे मार्ग पर श्रम विभाग कार्यालय के नजदीक गिरे भारी भरकम पेड़ से दबकर मरे दोनों लोगों के शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को हुआ। इसके बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। इनमें मोहित कश्यप (17) पुत्र वेदप्रकाश, निवासी संजयनगर बरेली और मोहम्मद उमर (60) पुत्र छिद्दा, निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत शामिल हैं। वहीं छह घायलों में से चार की छुट्टी कर दी गई है। यहां से रेफर किए गए घायलों की हालत में भी सुधार बताया गया है।
रेलवे मार्ग पर पाकड़ का पुराना पेड़ बृहस्पतिवार शाम सात बजे बाद सड़क पर गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत और छह लोग घायल हुए। मनिहारगोठ निवासी ई-रिक्शा चालक जब्बार अहमद (35) पुत्र मकसूद हुसैन, न्यूरिया निवासी मोहम्मद हनीफ (65) पुत्र छिद्दा, वार्ड नंबर तीन निवासी सुभान (18) पुत्र नन्हें और संजयनगर बरेली निवासी पारस पुत्र अनिल कश्यप को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि नानकमत्ता निवासी अजय (18) पुत्र पुष्कर जोशी और रेलवे स्टेशन निवासी कुनाल का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत में सुधार है। वहीं शुक्रवार को रेल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना किया।
दुर्घटना स्थल क्षेत्र में 24 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे मार्ग पर बृहस्पतिवार रात पेड़ गिरने के बाद से शहर का एक-तिहाई हिस्सा अंधेरे में है। पेड़ की चपेट में आने से यहां दो ट्रांसफार्मर, आठ खंभे टूट गए हैं। आधा किमी लंबी लाइन को भी नुकसान हुआ है। बृहस्पतिवार रात से बिजली गुल होने से राजाराम चौराहे से मनिहारगोठ तक का क्षेत्र अंधेरे में है। इस वजह से आम लोगों के अलावा यहां से गुजरने वाले पूर्णागिरि धाम के तीर्थयात्रियों को भी मुश्किलें हो रही हैं। वहीं ऊर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता का कहना है कि बिजली लाइनों को बुरी तरह नुकसान हुआ है। मरम्मत कराई जा रही है। इसमें कुछ समय लग सकता है। उम्मीद है कि शनिवार तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
खतरे के चलते बदला गया श्रद्धालुओं का रास्ता
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे मार्ग पर हुए हादसे के बाद शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में आंशिक बदलाव किया गया है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सुरक्षा के कारण मार्ग पर आंशिक बदलाव किया गया है। रेलवे स्टेशन से टनकपुर बाजार आने और जाने वाले यात्रियों के रास्ते को बदला गया है। रेल से आने वाले इन यात्रियों को पास के ही दूसरे मार्ग से आने-जाने की इजाजत दी गई है। हादसे वाली जगह पुलिस कर्मी को भी तैनात किया गया है।