{"_id":"6412092f7d9f5267320044da","slug":"falloup-of-murder-case-in-tanakpur-champawat-news-c-8-1-82507-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वृद्धा हत्याकांड का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं कर पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वृद्धा हत्याकांड का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं कर पाई पुलिस
Wed, 15 Mar 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। विचई में हुए वृद्धा भागीरथी देवी हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को दूसरे दिन भी हत्यारे के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। वृद्धा के पोते सतीश चंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या, लूट और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज कर लिया है। एसएसआई बीएस बिष्ट को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
विचई निवासी भागीरथी देवी (83) का मंगलवार सुबह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर एनएच किनारे शव पड़ा मिला था। मृतका के नाक, कान और गले से करीब चार तोला सोने के आभूषण गायब थे। कान से कुंडल नोंचने जैसे निशान से हत्या का अनुमान लगा रही पुलिस ने एसएसबी के श्वान दस्ते और फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि से अनुमान लगाया जा रहा है कि मुंह या गला दबाकर वृद्धा की हत्या की गई है। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस और एसओजी की पांच टीम को लगाया गया है।