फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Falloup of Bhojanmata in GIC Sookhang

सूखीढांग जीआईसी में कल होगी एसएमसी की बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Falloup of Bhojanmata in GIC Sookhang
सूखीढांग जीआईसी में भोजन करते छात्र-छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर (चंपावत)। जीआईसी सूखीढांग में भोजनमाता की नियुक्ति का विवाद 31 दिसंबर तक सुलझ जाएगा। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) की बैठक बुधवार को बुलाई, लेकिन कोरम पूरा न होने से बैठक नहीं हो सकी। अब बुधवार को फिर से एसएमसी की बैठक बुलाई गई है। वहीं सभी जातियों के छात्र-छात्राओं ने सौहार्द के साथ एमडीएम खाया।
विज्ञापन

सीईओ आरसी पुरोहित और एसडीएम हिमांशु कफल्टिया बुधवार को स्कूल पहुंचे। दोनों अधिकारी स्कूल के सौहार्दपूर्ण और सामाजिक समरसता के वातावरण से संतुष्ट थे। एसएमसी के 19 सदस्यों में से सात के ही पहुंचने से बैठक स्थगित करनी पड़ी। एसडीएम ने सभी सदस्यों को 31 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक का नोटिस तामील करवाने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने बताया कि छठी से आठवीं कक्षा तक के 66 छात्र-छात्राओं में से उपस्थित सभी 41 छात्र-छात्राओं ने भोजन किया। इसमें हर जाति के विद्यार्थी थे। ठंड की वजह से बुधवार को काफी छोटे बच्चे गैर हाजिर थे।
विज्ञापन

सूखीढांग में जूनियर कक्षाओं में 66 विद्यार्थी होने से दो भोजनमाता रखे जाने का प्रावधान है लेकिन फिलहाल एक ही भोजनमाता है। दूसरी भोजनमाता की नियुक्ति पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। नवंबर और दिसंबर में दो बार विज्ञप्ति निकाली गई। इनमें सुनीता देवी और पुष्पा भट्ट के नाम को लेकर विवाद हुआ। सूत्र बताते हैं कि नियमों के मुताबिक एससी की सुनीता देवी को भोजनमाता रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने मंगलवार को सुनीता देवी को दो दिन के भीतर तैनाती देने के निर्देश दिए। ऐसा न होने पर एफआईआर करने को भी कहा गया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। वहीं सीईओ आरसी पुरोहित बुधवार को जांच रिपोर्ट डीएम को नहीं सौंप सके। अब ये रिपोर्ट बृहस्पतिवार को सौंपे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed