{"_id":"57939e584f1c1ba07cc4be49","slug":"fallen-trees-and-debris-on-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर गिरा पेड़ और मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर गिरा पेड़ और मलबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
एनएच पर गिरा पेड़ और मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से मलबा और पेड़ गिरने से अमरूबैंड, चल्थी, धौन, मानेश्वर के पास अलग-अलग समय में एक घंटे रोड बंद रही। एनएच खंड के जेसीबी और डोजरों ने मलबा हटाकर आवाजाही शुरू करवाई। नदी-नाले उफान पर आ गए। मानेश्वर में पेड़ गिरा। जिले आपदा प्रबंधन की टीम ने रास्ते से हटाया। चंपावत-खेतीखान मार्ग पर सुयालखर्क के पास एक पेड़ गिरने, सिप्टी-पुनाबे मार्ग पर मलबा आने से बंद रही।
लोहाघाट विकासखंड में डुंगराबोरा के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की दीवार और सिमलौदा में सिंचाई गूल ध्वस्त हो गई। अखिलतारिणी में कुंआ ध्वस्त होने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई। सुंई पउ में भवानी दत्त के मकान में दरारें आ गई हैं। बाराकोट विकासखंड के बौतड़ी में तीन चेकडेम उफनाई नदी में बह गए हैं।
झिरकुनी के प्राथमिक विद्यालय सूरी की दीवार ध्वस्त होने से विद्यालय भवन को खतरा पैदा हो गया है। च्यूरानी के प्राइमरी विद्यालय पुनई की चहारदीवारी, पुनियाल के मैदान की दीवार ध्वस्त हुई। शंकर सामंत का शौचालय टूट गया है।