{"_id":"62bf3e13396c024149641273","slug":"fair-will-be-orgnised-from-8-august-champawat-news-hld467703790","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री धामी करेंगे बगवाल मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री धामी करेंगे बगवाल मेले का शुभारंभ
विज्ञापन
लोहाघाट तहसील में बगवाल मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद विधायक खुशाल सिंह अधिका?
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड पाटी के मां बाराही धाम देवीधुरा में आठ अगस्त से होने वाले विश्वविख्यात बगवाल मेले को लेकर शुक्रवार को हुई बैठक में मंदिर कमेटी ने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के साथ मेले को भव्य रूप देने को लेकर चर्चा की गई। मंदिर कमेटी अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया के नेतृत्व में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और कमेटी सदस्यों की यह बैठक लोहाघाट तहसील सभागार में हुई।
प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने यह भी बताया कि 12 अगस्त को मुख्य मेला यानी कि बगवाल होगी जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. ऋतु खंडूरी के साथ प्रदेश के कैबिनेट स्तर और दर्जा मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने डीएम के समक्ष मेले में सुरक्षा, पेयजल, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उत्तराखंड के साथ राष्ट्रीय स्तर से सांस्कृतिक दलों को बुलाने, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छक, अस्पताल में चार चिकित्सक, फार्मासिस्ट, दवाएं और एबुंलेंस, सीसीटीवी और मेले के लाइव कवरेज के लिए चार एलईडी स्क्रीन, साहसिक खेल के आयोजन की व्यवस्था करने पर चर्चा की।
इसके अलावा पांच किलोमीटर की परिधि में बिजली, आवासीय व्यवस्था, सड़क दुरुस्त करने के लिए दो जेसीबी, बहुउद्देश्यीय शिविर आदि पर चर्चा की गई। डीएम ने मेले को भव्य बनाने के लिए सभी अधिकारियों को जल्द व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, देव सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, लक्ष्मी दत्त जोशी, रमेश राम, प्रकाश माहरा, ईश्वर सिंह बिष्ट, विक्रम कठायत, नवीन राणा, बिशन दत्त जोशी, पुष्कर भट्ट आदि मौजूद रहे।