फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fair started in tanakpur

मेले से ग्रामीण उत्पादों को देश, विदेश में भी मिलेगी पहचान: धामी

Mon, 20 Mar 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 20 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fair started in tanakpur
प्रवेश द्वार पर फीता काटकर सरस मेले का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व साथ में रेखा
- टनकपुर में दस दिनी सरस आजीविका मेला शुरू, सीएम ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

-ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना से समूहों की व्यवसायिक गतिविधि बढ़ेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। नगर के रावत फार्म में 28 मार्च तक चलने वाले सरस आजीविका मेला रविवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊंनी संस्कृति की झलक के बीच मेले का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरस आजीविका मेला अपने-आप में विशिष्ट मेला है। इसका स्वरूप जहां एक ओर मेले जैसा है वहीं यह व्यापारिक और स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं और महिलाओं को मंच भी देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की आत्मनिर्भरता से ही देश और प्रदेश विकास में आगे बढ़ेगा। गैरसैंण का बजट हर वर्ग के उत्थान का बजट है। सरस मेलों के आयोजनों से प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को मजबूती मिल रही है। मेले से ग्रामीण उत्पादों को देश में ही नहीं विदेशों में पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मेला हमारी एकता व संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। व्यापारियों, कलाकारों, कारीगरों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान में सहायता मिलेगी। उत्तराखंड में समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेले में लगे राज्य के 100 से अधिक महिला समूहों के स्टाल और विपणन कौशल सरकार की योजनाओं का सुखद परिणाम है। स्वयं सहायता समूहों की व्यवसायिक गतिविधि, आर्थिक सशक्तता बढ़ाने व उन्हें स्थायित्व प्रदान करने के लिए राज्य के जिलों के 95 विकासखंड में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना शुरू की गई है। राज्य में 4 लाख 22 हजार परिवारों को संगठित कर 56 हजार 362 समूह, 5 हजार 718 ग्राम संगठन तैयार किए गए हैं जिन्हें व्यवसायिक गतिविधियों से जोड़ने को 350 पंजीकृत सहकारिताओं का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज वैश्विक पटल पर हमारा देश विश्व को नई दिशा दिखाने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व से आज उत्तराखंड को जी-20 की तीन बैठकें आयोजित करने का मौका मिला है। पहली तीन दिवसीय बैठक 28 मार्च से रामनगर में होनी है। प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2023 को मीलेट वर्ष की संज्ञा दी है जो हमारे लिए गर्व की बात है कि मीलेट यानि मोटा अनाज जैसे मंडवा, झींगुरा आदि उत्तराखंड की पारंपरिक खेती है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के सर्वे में उत्तराखंड को प्रथम स्थान मिला है। मंदिर माला मिशन के तहत सभी मंदिरों का विकास एवं विस्तार किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के नारे को धरातल पर उतारे का प्रयास किया जा रहा है।

फोटो 19 टीएनपी 08 पी से 19 पी तक।
-
मेले में लगे समूहों के उत्पादों की सीएम ने की प्रशंसा टनकपुर (चंपावत)। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बाल विकास एवं जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या के साथ सरस आजीविका में लगे स्टालों में जाकर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को देखा। उन्होंने समूहों के उत्पादों की प्रशंसा की। कहा कि स्टालों में लगे उत्पाद न सिर्फ बेहतर और अच्छी गुणवत्ता के हैं बल्कि समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता के लिए शुभ संकेत भी हैं। इस दौरान समूहों ने मुख्यमंत्री को अपने उत्पाद की खूबियां गिनाते हुए उन्हें उत्पाद भी भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed