{"_id":"eb81d2d11bb7febf32de0d3dea7f5050","slug":"fair-lohaghat-fruit-products-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में लोहाघाट के फल उत्पादों का स्वाद भाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में लोहाघाट के फल उत्पादों का स्वाद भाया
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में चल रहे अंतर्राज्यीय सहकारिता मेेले में लोहाघाट के फल पदार्थों का स्वाद लोगों को खूब भा रहा है। शीतला फल संरक्षण सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से वहां स्टाल लगाया गया है। इसमें उच्चकोटि के अदरख, बुरांश, माल्टा, संतरा, नींबू का जूस, सेब का जैम, चटनी आदि फल पदार्थों की भारी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
लोगों में अदरख के जूस की भी काफी मांग है। लोहाघाट के इस स्टाल में स्टार गायक पवनदीप राजन ने अपनी उपस्थिति देकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। पवनदीप का कहना था कि लोहाघाट के उत्पादों का अपना अलग ही स्वाद और जायका है। स्टाल का संचालन कर रहे धर्मघर साधन सहकारी समिति के सचिव भय्यू बोहरा, जीवन कुमार, एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक पंकज जोशी ने पवनदीप का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट के अनुसार मेले में मांग के अनुसार सामान उपलब्ध न कराने का उन्हें काफी मलाल है। आगामी वर्ष पूरी तैयारी के साथ उनकी समिति मेले में भाग लेगी।
विज्ञापन