फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Failure to overcome the flaws of exam results, the students of the lockout

परीक्षा परिणामों की खामियां दूर नहीं होने से भड़के छात्र, तालाबंदी की

Fri, 01 Dec 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो,लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 01 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Failure to overcome the flaws of exam results, the students of the lockout
कुमांऊ विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणामों में सुधार न होने पर कॉलेज बंद कराने के बाद नारेबाजी करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणामों में हुई त्रुटियों को लंबे समय बाद भी सही नहीं करने से छात्र-छात्राएं भड़क गए हैं। आर्यन छात्र संगठन ने राजकीय महाविद्यालय में तालाबंदी की। संगठन ने छात्र-छात्राओं को हो रही दिक्कतों को देखते हुए सोमवार से चरणबद्ध तरीके से अनशन की चेतावनी दी।

आर्यन संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गुस्साए छात्रों ने परीक्षा परिणामों में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को सुबह से ही कॉलेज बंद करवा दिए। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से द्वितीय सेमेस्टर के जारी किए गए परीक्षा परिणामों में कई छात्र-छात्राओं के नतीजे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिख रहे हैं और नहीं महाविद्यालय में पहुंचे हैं। जो अंकतालिकाएं महाविद्यालय में पहुंची हैं, उनमें भी कई खामियां मिली हैं। इससे छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षा फार्म को भरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई बार पूर्व में भी विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित किया गया था, मगर इसके बाद 27 नवबंर को भी उन्होंने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंककर कॉलेज बंद करने की चेतावनी दी थी। परीक्षा परिणामों को सुधार कर नहीं भेजने पर सोमवार से चरणबद्ध तरीके से कॉलेज बंद कर अनशन की चेतावनी दी है। विरोध-प्रदर्शन में आर्यन छात्र संगठन के जिला महासचिव हिमांशु राय, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सुमित गड़कोटी, पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नीरज कालाकोटी, शिवसेना के नगर अध्यक्ष मयंक ओली, दशरथ सिंह, रोहित ढेक, दयाशंकर जोशी, सचिन पांडेय, दीपक सिंह, विकास बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed