फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Faciltity will be provided within two months.

Champawat News: दो माह में चंपावत के दो आईसीयू संचालित होने की उम्मीद

Sat, 22 Apr 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 22 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Faciltity will be provided within two months.
लोहाघाट का बंद आईसीयू। संवाद
चंपावत। चंपावत जिले के दो आईसीयू (सघन निगरानी इकाई) का उपयोग उद्घाटन के बाद नहीं हो सका है। इन दोनों आईसीयू में ताले लटके हुए हैं। अब अगले दो महीनों में ये हालात बदल जाएंगे। आईसीयू के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग अगले सप्ताह से कार्मिकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

चंपावत जिले में आईसीयू की हालत खराब है। तीन आईसीयू में से सिर्फ चंपावत जिला अस्पताल का आईसीयू चल रहा है। दो साल पहले स्थापित टनकपुर और लोहाघाट उप जिला अस्पताल के आईसीयू का संचालन अभी तक नहीं हुआ। इन दोनों आईसीयू में उद्घाटन के बाद से ताले लटके हैं। इससे लोगों को हल्द्वानी, बरेली या दूसरी जगह की दौड़ लगानी पड़ रही थी। संचालन नहीं होने की वजह स्टाफ की कमी है। अब दोनों आईसीयू के संचालन के लिए स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाॅय की तैनाती सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग एक सप्ताह के भीतर इसकी प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन

फोटो 22 सीपीटी 11पी व 12पी
कोट
जिले के सभी आईसीयू को संचालित करने के लिए जरूरी स्टाफ की तैनाती की जाएगी। जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय और पर्यावरण मित्र की तैनाती की प्रक्रिया दो माह में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद टनकपुर और लोहाघाट के आईसीयू संचालित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed