फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Facility of application from home is being given for certificates

प्रमाण पत्रों के लिए दी जा रही है घर बैठे आवेदन की सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Facility of application from home is being given for certificates
चंपावत जिला सभागार में ई गर्वनेंस प्रशिक्षण में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना की ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के अंतर्गत विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं अन्य नागरिक सेवाओं को जन सामान्य को उपलब्ध कराने के लिए जिला सभागार एक दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए प्रभारी डीएम अनिल गर्ब्याल ने कहा कि सेवा के अधिकार तहत प्रमाण पत्रों के लिए घर बैठे आवेदन की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तनुज सिंह रावल ने पंचायतीराज विभाग की सेवाएं, नया परिवार जोड़ने, परिवार रजिस्टर में संशोधन, समाज कल्याण विभाग की ग्रामीण व शहरी वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन एवं शहरी विकास विभाग की जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सेवाओं को ऑनलाइन किए जाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में बीडीओ पूरन सिंह रावत, महेश परगांई, डॉ. अमित ममगाईं, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक गुंटी, वरिष्ठ नेटवर्क अभियंता चंपक जोशी व रजत पांडेय सहित अधिशासी अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, एडीओ पंचायत आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed