{"_id":"6665e7af3acf37a3900ed44b","slug":"eye-problems-increasing-due-to-increasing-heat-champawat-news-c-229-1-shld1026-109086-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बढ़ती गर्मी से बढ़ रही आंख की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बढ़ती गर्मी से बढ़ रही आंख की परेशानी
Sun, 09 Jun 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। बढ़ती कर्मी हर किसी के लिए परेशानी का सबब है। गर्मी के कारण आंखों पर भी असर पड़ रहा है। इससे आंखों में दर्द, जलन आदि की समस्याएं हो रही हैं। जिला अस्पताल के नेत्र डॉ. शौर्य ने बताया गर्मी में अल्ट्रावायलेट किरणें, तेज रोशनी, नमी और धूल मिट्टी के ज्यादा संपर्क में आने से आंखों की समस्या बढ़ सकती है। इससे आंखों में खुजली, लालिमा, पानी निकलना आदि की समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं के कारण की वजह से कोई एक आंख या दोनों आंखें लाल दिखने लगती है। यह आंखों की किसी तरह की एलर्जी का भी संकेत हो सकता है। ऐसे में ध्यान रखने की जरूरत है। तकलीफ होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
स्विमिंग पूल, तालाब, और नदियों में नहाते समय आंखों को बचाकर रखें।
धूप में निकलते समय चश्मा जरूर लगाएं। -आंखों को बार-बार हाथों से न मलें।
-गंदे पानी से आंखों को न धोएं।
विज्ञापन
स्विमिंग पूल, तालाब, और नदियों में नहाते समय आंखों को बचाकर रखें।
धूप में निकलते समय चश्मा जरूर लगाएं। -आंखों को बार-बार हाथों से न मलें।
-गंदे पानी से आंखों को न धोएं।