{"_id":"5c699f1ebdec2209fa31e9e9","slug":"express-service-for-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांतवासियों को एक और एक्सप्रेस सेवा का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांतवासियों को एक और एक्सप्रेस सेवा का तोहफा
Sun, 17 Feb 2019 11:21 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्रालय ने सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस रेल सेवा का तोहफा दिया है। हालांकि, अभी रेलवे को मंत्रालय के इस आदेश की कॉपी नहीं मिली है, लेकिन पीलीभीत सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने ट्वीट कर रेल मंत्रालय के इस फैसले की जानकारी दी है। मालूम हो कि तीन दिन पहले टनकपुर से त्रिवेणी एक्सप्रेस के संचालन को भी मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने 14 फरवरी को ट्वीट कर बताया कि बरेली से दिल्ली के लिए संचालित एक्सप्रेस (14555/14556) को रेल मंत्रालय ने अब टनकपुर से संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय जल्द ही इस ट्रेन का समय घोषित करेगा। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट में रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार भी जताया।
विज्ञापन
इस ट्रेन की घोषणा होने की साथ ही अब टनकपुर से दो एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की मंजूरी मिल गई है। तीन दिन पहले निरीक्षण पर आए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने इसी माह से त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन टनकपुर से किए जाने की घोषणा की थी। उधर, इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी है, लेकिन अब तक मंत्रालय से विभाग के पास अभी इसका कोई आदेश नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन