फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Explanation sought from absent officers in Tehsil Day

Champawat News: तहसील दिवस में नदारद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from absent officers in Tehsil Day
टनकपुर तहसील दिवस में समस्या रखते ककनई के पूर्व बीडीसी सदस्य जगदीश परगांई। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। तहसील दिवस में महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। एसडीएम सुंदर सिंह ने ऐसे अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जन समस्याएं दूर करने के लिए हर माह के पहले और तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन होता है। इस मंगलवार को भी तहसील दिवस आयोजित हुआ लेकिन ज्यादातर महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से तहसील दिवस मजाक बनकर रह गया।
विज्ञापन

एसडीएम के अलावा तहसीलदार पिंकी आर्या, पीआईयू, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, जलसंस्थान, आपूर्ति और परिवहन विभाग के अधिकारी तो उपस्थित हुए लेकिन पुलिस, नगर निकाय, नलकूप, कृषि, श्रम प्रवर्तन, सिंचाई, लोनिवि, बाल विकास, समाज कल्याण, उद्यान जैसे महत्वपूर्ण विभाग के अधिकारी नदारद रहे। एसडीएम ने बताया कि तल्ली छीनीगोठ में सिंचाई गूल लीकेज, घसियारा मंडी में भवन विवाद और कठौल-ककनई में हर घर नल-हर घर जल योजना से जुड़ी तीन समस्याएं दर्ज हुई लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद नहीं होने से इन समस्याओं का भी निस्तारण नहीं हो पाया। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित रहे अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed