{"_id":"67b3764c37903b28cd026a33","slug":"experts-from-apollo-hospital-delhi-will-treat-people-champawat-news-c-229-1-shld1026-120134-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अपोलो अस्पताल दिल्ली के विशेषज्ञ करेंगे लोगों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अपोलो अस्पताल दिल्ली के विशेषज्ञ करेंगे लोगों का इलाज
Mon, 17 Feb 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में पहली बार अपोलो अस्पताल दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों का इलाज करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चंपावत में 21, 22, 23 फरवरी को सेवा संकल्प फाउंडेशन धारिणी के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेंगे।
सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि चंपावत में तल्ली चौकी के पास घटोत्कच मंदिर में 21 फरवरी और आरटीओ ऑफिस के सामने पैराग्लाइडिंग मोटरिंग खेल मैदान में 22 फरवरी को लगेगा। 23 फरवरी को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला तराई खटीमा में स्वास्थ्य शिविर लगेगा।
इसमें अपोलो अस्पताल नई दिल्ली और वरिष्ठ चिकित्सकों नेत्र, हड्डी रोग, मधुमेह, रक्तचाप, बाल रोग, ईएनटी, स्त्री रोग, गंभीर रोगों के उपचार, स्वास्थ्य परामर्श और औषधि वितरण करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान हुई बैठक में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार आदि मौजूद रहे।