फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Expectation of setting up hi-tech vendor zone in Tanakpur

Champawat News: टनकपुर में हाइटेक वेंडर जोन बनने की उम्मीद

Sun, 02 Mar 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 02 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Expectation of setting up hi-tech vendor zone in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। जल्द टनकपुर नगर के मुख्य मार्ग पर वेंडर जोन बनाकर ठेला व्यापारियों को हाईटेक 200 ठेले उपलब्ध होने की उम्मीद है। पालिका ने 68.45 लाख रुपये का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा है। इन हाईटेक ठेलों के लगने से बाजार में सफाई और बेहतर लुक भी ग्राहकों को आकर्षित करेगा।
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पालिका की ओर से करीब नौ माह पहले से ठेला फड़ व्यापारियों की सुविधा के लिए वेंडर जोन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा था। ठेला फड़ व्यापारियों को बेहतर सुविधा देने की मांग लंबे समय से उठती रही है।
विज्ञापन

पालिका के ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि नगर में 197 ठेले पंजीकृत हैं। नगर में वेंडर जोन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें एक ठेले की लागत 28,995 रुपये आ सकती है। 23 अक्तूबर 2024 को प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेज दिया था। बताया कि स्वीकृति मिलने पर नगर को एक व्यवस्थित वेंडर जोन मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed