{"_id":"56fd65a14f1c1ba942f0010c","slug":"ex-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी विधायकों पर बरसे पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी विधायकों पर बरसे पूर्व सैनिक
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक में राज्य में राजनीतिक अस्थिरता की निंदा की गई। इसके लिए कांग्रेस के बागी नौ विधायकों को जिम्मेदार ठहराया गया।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने कहा कि उनके इस कृत्य से राज्य की बदनामी के साथ ही विकास कार्य भी प्रभावित होंगे। समिति सदस्यों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सबसे पहले अपने दायित्व, कर्तव्यों को समझना होगा। निहित स्वार्थ के लिए निर्धारित चुनाव से मात्र दस माह पूर्व सरकार गिराने का क्या औचित्य था।
विज्ञापन
कहा गया कि हरीश रावत सरकार में भ्रष्टाचार लिप्त था तो वे नौ विधायक चुप क्यों थे। समिति अध्यक्ष ने कहा कि विधायकों को अपने स्वार्थ छोड़ गरिमामय कार्य करने चाहिए। पुष्कर कापड़ी ने कहा कि सभी को न्यायपालिका का सम्मान करना चाहिए। कहा कि संविधान, संसद, विधानमंडल की गरिमा कायम रखी जाए तो न्यायालय जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने कहा कि आने वाले चुनावों में गलती करने वाले और बागी विधायकों को तो राज्य की जनता सबक सिखाकर ही रहेगी। पुष्कर कापड़ी ने संचालन किया। बैठक में कैप्टन हरीश कापड़ी, कैप्टन मोहन चंद, कैप्टन शेर सिंह खोलिया, सूबेदार मेजर लक्ष्मण चंद, सूबेदार केएन कापड़ी, बुद्धिबल्लभ पांडेय, माधो सिंह, भूपाल भट्ट, चंद्रशेखर देउपा आदि मौजूद थे।