फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Every moment is precious in emergency treatment: Dr. Kraft

आकस्मिक इलाज में हर पल अनमोल : डॉ. क्राफ्ट

Thu, 18 May 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 18 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Every moment is precious in emergency treatment: Dr. Kraft
लोहाघाट क्षेत्र में ग्रामीणों को जागरूक करते हंस फाउंडेशन का चिकित्सा दल। संवाद
चंपावत। जिला अस्पताल में अग्रणी इंडिया फाउंडेशन नई दिल्ली और स्विस हिमालयन स्विटजरलैंड की ओर से बृहस्पतिवार को मैनेजमेंट ऑफ ट्रामा एंड रिमोट सेटअप विशेषज्ञ कार्यशाला में सर्जन डॉ. रॉबर्ट क्राफ्ट ने मरीज को तत्काल इलाज देने की बारीकियां बताईं। कहा कि गंभीर रूप से दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति के इलाज में हर पल बेशकीमती होता है। ऐसे में हर मामले में सजगता, सतर्कता के साथ विशिष्ट प्रकार का तत्काल इलाज देकर ही खतरे को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के लिए दोनों संस्थाओं के बीच हुए करार के तहत अस्पतालों में बेहतर संसाधन, उपकरण उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। कार्यशाला में सीएमएओ डॉ. केके अग्रवाल, पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी, अग्रणी इंडिया फाउंडेशन के डॉ. सुशील शर्मा, एरिका दत्ता आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा से हुआ 421 लोगों का इलाज
चंपावत। लोहाघाट, चंपावत, पाटी और बाराकोट ब्लॉक के दस ग्रामीण क्षेत्रों में हंस फाउंडेशन ने एंबुलेंस के जरिए 421 लोगों का इलाज किया। साथ ही उच्च रक्तचाप के लक्षण और बचाव की जानकारी दी। सुनकुरी, सेलपेडू, सुई, चनकांडे, चौड़ाख्याली, बुंगाख्याली, बर्दोली और चैकुनीबोरा में शिविर लगाए गए। हंस फाउंडेशन के एंबुलेंस सेवा के जिला समन्वयक सुरेश तिवारी ने बताया कि मौसमी बुखार (वायरल) के अलावा सर्दी जुकाम, उल्टी दस्त की शिकायत मिली। निशुल्क दवाओं के साथ बचाव के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed