{"_id":"e968d6db65c8b94b87dc379924bff5bf","slug":"even-in-the-rain-poured-damrikrn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी कर डाला डामरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी कर डाला डामरीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
एनएच पर चल रहे डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। वहीं, अब विभाग बारिश के बावजूद डामरीकरण करने से गुरेज नहीं कर रहा है। शुक्रवार को हल्की बारिश के बावजूद विभाग ने डामरीकरण किया।
विज्ञापन
एनएच खंड 1.83 करोड़ रुपये से टनकपुर से पिथौरागढ़ के 150 किमी के हिस्से में डामर कर रहा है। शुक्रवार को विभाग ने एनएच में छतार के पास हल्की बारिश के बीच डामर डाला, जबकि बारिश और कम तापमान को डामर के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है। सही तापमान नहीं होने से डामर के टिकाऊ होने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने घटिया डामरीकरण को लेकर कई बार मुखर होकर आवाज उठाई, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में एनएच डिवीजन के अधिशासी अधिकारी को फोन करने पर उनका फोन रिसीव नहीं होने से विभागीय पक्ष नहीं जाना जा सका। वहीं, प्रशासन ने मामले पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन