{"_id":"579f7e2a4f1c1bcc222b914d","slug":"eo-is-overseeing-the-cleanup-of-litterbins","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ की देखरेख में की गई कूड़ादान की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ की देखरेख में की गई कूड़ादान की सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल के समीप लगे कूड़ादान में फेंकी निडिल दिखाता सफाई कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पास लगा कूड़ादान सफाई कर्मचारियों के लिए आफत का सबब बना हुआ है। इस कूड़ेदान में अस्पताल में प्रयोग में लाई गई सिरिंज, आईवी सेट और ड्रिप को फेंका गया था। इससे वजह से पहले भी सफाई कर्मियों ने यहां का कूड़ा उठाने से मना कर दिया था।
सोमवार को ईओ अभिनव कुमार ने अपनी देखरेख में कूड़ेदाने की सफाई करवाई। कूड़े के साथ ही बड़ी संख्या में सिरिंज और आईवी सेट हटाई गई। सफाई कर्मियों ने खुद को आईवी सेट से बचाते हुए कूड़ेदान को साफ किया। ईओ का कहना है कि अस्पताल प्रशासन से बार बार आग्रह करने के बावजूद सिरिंज और आईवी को कूड़ेदान में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, सीएमएस डा.आरके जोशी का कहना है कि अस्पताल के कूड़े को फेंकने के लिए अलग से गड्ढे बनाए गए हैं। जिनमें सिरिंज और आईवी सेट को फेंका जा रहा है।
विज्ञापन