फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Environment friends will go on strike if demands are not met in three days

Champawat News: तीन दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाएंगे पर्यावरण मित्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Environment friends will go on strike if demands are not met in three days
बनबसा नगर पंचायत में ईओ को ज्ञापन देते पर्यावरण मित्र।  स्रोत : पर्यावरण मित्र
बनबसा (चंपावत)। बनबसा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने सात सूत्री मांगों के लिए देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर पंचायत के ईओ दीपक बुढ़लाकोटी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने तीन दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों ने मोहल्ला स्वच्छता समिति और ठेके पर 12 अन्य पर्यावरण मित्रों की तैनात करने, माेहल्ला स्वच्छता समिति के पर्यावरण मित्रों का मानदेय उनके खातों में देने, पीएफ और ईपीआई कटौती किए जाने, नगर पंचायत में चार टुकटुक चालक और दो कूड़ा वाहन चालक नियुक्त करने, पर्यावरण मित्रों के लिए अलग से आवासीय कॉलोनी निर्मित करने, पर्यावरण मित्रों का दो-तीन माह का लंबित मानदेय का भुगतान करने, सीएम कैंप कार्यालय टनकपुर में कार्य करने वाले बनबसा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र को पूरा मानदेय देने जैसी मांगें उठाई हैं।
विज्ञापन

ईओ दीपक चंद्र बुड़लाकोटी को सौंपे ज्ञापन में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ बनबसा शाखाध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, महामंत्री अमन कुमार, राजेंद्र, राजपाल, अभिषेक, रजत, अजय, विजय पाल, राज किरन, मिथलेश, सोनू, शानू, कमलेश, सोनी, सचिन, सौरभ, मुकेश कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed