फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Environment friends took out procession in the district headquarters

पर्यावरण मित्रों ने जिला मुख्यालय में निकाला जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Environment friends took out procession in the district headquarters
चंपावत जिला मुख्यालय में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निकायों के पर्यावरण मित्रों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पांचवे दिन भी जारी रहा। पर्यावरण मित्रों ने जिला मुख्यालय में नगरपालिका से मोटर स्टेशन तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। पर्यावरण मित्रों की हड़ताल के चलते चंपावत और लोहाघाट नगर का कूड़ा न उठने से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन

शाखाध्यक्ष अर्जुन कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने ठेके पर सफाई व्यवस्था समाप्त किए जाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया। जुलूस प्रदर्शन में मिथलेश, राकेश कुमार, विनोद कुमार, सविता देवी, सरिता देवी, बीना, योगेश कुमार, विक्की, कमलेश, विमलेश सहित अन्य पर्यावरण मित्र शामिल रहे। लोहाघाट नगर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े के ढेरों से निकलने वाली दुर्गंध से आम लोगों, राहगीरों, व्यापारियों का जीना मुश्किल बना हुआ है। शुक्रवार को संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरचरन, शाखाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर हर्ष रत्नागर और जिलाध्यक्ष विलियम सिंह ने देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार से पर्यावरण मित्रों की जायज मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। हरचरन का कहना था कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कोरे आश्वासन नहीं लिखित आदेश आने तक आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सतीश कुमार, दलीप, अंकित, दिनेश, ममता, समंता, गीता, सुमन, संतोष, संजय, विलियम, विजय, राहुल, बलजीत, दीपक, सोनू, महेश, सुखराम, मुकेश, अर्जुन, मदन, संजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed