फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Engineers demonstrate by tying black lace

अभियंताओं ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Engineers demonstrate by tying black lace
लोहाघाट (चंपावत)। लोक निर्माण खंड के अभियंताओं ने लोनिवि खंड दुगड्डा में दो अभियंताओं के निलंबन का पुरजोर विरोध किया है। इसके तहत उन्होंने काला फीता बांधकर विरोध, प्रदर्शन किया। अभियंताओं ने शासन पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि अगर अभियंताओं पर हुई इस कार्रवाई को जल्द वापस नहीं लिया तो डिप्लोमा इंजीनियर संघ कार्य बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन

अभियंताओं ने शुक्रवार को काला फीता बांधकर विरोध, प्रदर्शन किया। कहा कि शासन ने निर्माण खंड लोनिवि दुगड्डा के एई अजीत सिंह गुसांई और एई अनिल कुमार पर अन्यायपूर्ण कार्रवाई कर दोनों अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। इसके विरोध में वह 23 मार्च से काला फीता बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों अभियंताओं पर हुई कार्रवाई अन्यायपूर्ण है। उन्होंने शासन पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि अगर समय रहते दोनों अभियंताओं पर निलंबन का आदेश वापस नहीं लिया गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। इसके पहले चरण में वह 31 मार्च तक काला फीता बांधकर विरोध, प्रदर्शन करेंगे। डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिला अध्यक्ष अरुण वर्मा की अध्यक्षता में एएई नवीन चंद्र ने संचालन किया। इस दौरान ईई एमसी पलड़िया, नवीन चंद्र, इंजीनियर प्रकाश नरियाल, भुवन सिंह बोहरा, राजेंद्र गिरी, विमल भट्ट, ज्योति कठायत, गोविंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed