फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Engineering work stalled for twenty days in engineering college

इंजीनियरिंग कॉलेज में बीस दिनों से शिक्षण्ा कार्य ठप

Thu, 08 Mar 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Thu, 08 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Engineering work stalled for twenty days in engineering college
सुचारू शिक्षण की मांग को प्रदर्शन करतें टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
 टनकपुर के एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की बदहाली एक बार फिर उजागर हुई। कॉलेज की बदहाली और कई दिनों से ठप शिक्षण कार्य से नाराज छात्रों ने बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। शीघ्र व्यवस्था सुचारु नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दो सप्ताह से अधिक वक्त से शिक्षण कार्य नहीं हुआ है। प्रायोगिक कार्य के लिए भी उन्हें 150 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ जाने को मजबूर होना पड़ता है। अनियमित शिक्षण कार्य और जरूरी सुविधाओं की कमी से उनकी तकनीकी पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। अस्थाई तौर पर रखे गए शिक्षकों को नियमित रूप से मानदेय नहीं दिए जाने से भी दिक्कतें आ रही हैं। इन तमाम मसलों का असर उनके भविष्य पर पड़ रहा है। छात्रों ने जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में शिवानी, नेहा, विनीता, फरीना, आरती, अल्का, सूरज चंद, नीजर, पारस, पीयूष, दीवान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे।
विज्ञापन



कोट
टनकपुर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रायोगिक कार्य 15 फरवरी तक पिथौरागढ़ में चले थे। अलबत्ता अब 12 मार्च से कॉलेज का शिक्षण कार्य सुचारु रूप से चलेगा। कॉलेज का भवन भी एक माह के भीतर तैयार होकर हस्तांतरित हो जाएंगे। जिसके बाद से तमाम व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएस बैसला, परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed