फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Engeneering college

पूर्व राष्टपति डा. अब्दुल कलाम को पुण्यतिथि पर दी श्रद्घांजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Engeneering college
डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि कार्यक्रम में सरस्वती वंदना पेश करती इंजीनियरिंग कॉलेज की छा? - फोटो : TANAKPUR
स्थानीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में भारत रत्न मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम दयानंद सरस्वती और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित अग्रवाल ने डॉ. कलाम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर छात्रा शिवानी, निमिता, आंचल और आरती ने सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीत पेश किया। एसडीएम सरस्वती ने कहा महान वैज्ञानिक डॉ. कलाम द्वारा देश को विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

कहा कि संघर्षपूर्ण जीवन से डॉ. कलाम ने देश का नाम शक्तिशाली देशों की सूची में शामिल होने का गौरव दिलाया है। चार साल पूर्व आज ही के दिन 27 जुलाई 2015 को 83 वर्षीय डॉ. कलाम का मेघालय के आईआईएम शिलांग में लेक्चर देते वक्त दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत ने डॉ. कलाम की सादगी और जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनके जीवन आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। संचालन छात्रा हरिना अंसारी ने किया। आयोजन में शिक्षका हिमांश साह, पंकज कुंवर, अलक सिंह महर आदि ने सहयोग दिया।
हर्षवर्धन ने इंजीनियरिंग कॉलेज को सौंपी डॉ. कलाम की पेंटिंग
टनकपुर (चंपावत)। पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत ने अपने हाथों से बनाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम की पेंटिंग उनकी पुण्यतिथि के मौके पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज को सौंपी।

इस पेंटिंग का अनावरण 30 जुलाई को विधायक कैलाश गहतोड़ी करेंगे। एसडीएम दयानंद सरस्वती, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित अग्रवाल, कॉलेज के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पूर्व पालिकाध्यक्ष की चित्रकारी की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed