फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Energy Corporation will recover three crores of outstanding bills in the month of March

मार्च माह में बकाया बिलों के तीन करोड़ वसूलेगा उर्जा निगम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation will recover three crores of outstanding bills in the month of March
लोहाघाट (चंपावत)। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में ऊर्जा निगम की ओर से बकाया विद्युत बिलों की वसूली तेज कर दी गई है। इस महीने में विभाग की ओर से तीन करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विद्युत बिलों का भुगतान न करने वाले लोगों के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसडीओ विकास भारती ने बताया कि निगम की ओर से प्रतिमाह एक करोड़ रुपये विद्युत बकाया बिलों की वसूली का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि नवंबर में एक करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 60 लाख रुपये, दिसंबर में 83 लाख रुपये और जनवरी में 89 लाख रुपये, फरवरी में 77 लाख रुपये की वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि मार्च में तीन करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से 12 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। शेष वसूली के लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभागीय कर्मियों की टीम जुटी हुई है। (संवाद)
विज्ञापन

207 लोगों के कनेक्शन काटे तो 193 ने जमा किया बिल
लोहाघाट (चंपावत)। लंबे समय से बकाया विद्युत बिलों का भुगतान न करने वाले लोगों, विभागों के खिलाफ ऊर्जा निगम सख्त हो गया है। जेई बसंत बल्लभ गहतोड़ी, अशोक कुंवर ने बताया कि बकाया बिलों का भुगतान न करने वाले करीब 207 लोगों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इनमें से 193 बकायेदारों के राशि जमा करने के बाद उनके कनेक्शन जोड़ दिए गए। उन्होंने बताया कि बकाया बिलों का भुगतान न करने वाले सरकारी विभागों के भी कनेक्शन काटे गए, पैसा जमा करने के अनुरोध के बाद लोगों की दिक्कतों को देखते हुए फिर से कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विभागों के पास अटकी है बकाया बिलों की राशि
लोहाघाट (चंपावत)। विद्युत बिलों का सबसे अधिक भुगतान सरकारी विभागों के पास अटका है। जल संस्थान, बीएसएनएल, स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत, विकासखंड, सरकारी विद्यालयों के पास बड़ी राशि का भुगतान शेष बचा है। बकाया के भुगतान के लिए विभागों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। एसडीओ विकास भारती का कहना है कि मार्च तक सरकारी विभागों से अधिकांश बकाया की वसूली की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed