{"_id":"652d7c035ee12354740d5018","slug":"encroachment-will-be-removed-from-the-no-mans-land-between-india-and-nepal-tanakpur-news-c-229-1-shld1009-2639-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भारत-नेपाल के बीच नो मैंस लैंड से हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भारत-नेपाल के बीच नो मैंस लैंड से हटेगा अतिक्रमण
Mon, 16 Oct 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में नो मैंसलैंड के अतिक्रमण को हटाने के लिए एसएसबी, वन और अन्य विभागों के अधिकारियों से
टनकपुर (चंपावत)। भारत-नेपाल के बीच शीघ्र ही नो मैंस लैंड से अतिक्रमण हटाया जाएगा। 26 अक्तूबर को दोनों देशों के विभागीय अधिकारियों के बीच बैठक के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को एसडीएम आकाश जोशी ने एसएसबी, वन और लोनिवि अधिकारियों के साथ बैठक की।
एसडीएम ने बताया कि एसएसबी की तरफ से कई दिनों से भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नो मैंस लैंड में अतिक्रमण को लेकर शिकायतें आ रही थीं। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट सुरेश कुमार तोमर की तरफ से बताया गया कि कुछ स्थानों पर सीमांकन पिलर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस वजह से नो मैंस लैंड में अतिक्रमण हो रहा है। इस संबंध में कई बार जवानों के संग विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।
बताया कि इसी को देखते हुए 26 अक्तूबर को नेपाल एपीएफ और भारतीय एसएसबी के साथ बैठक कर सीमा विवाद को लेकर चर्चा की जाएगी और फिर शासन को अवगत कराया जाएगा। बताया कि बैठक में ऐसे सीमांकन पिलर जिसमें दोनों ही देशों के बीच कोई विवाद की स्थिति नहीं है, उन पिलर को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसएसबी के नगेंद्र सिंह, सुशील कुमार, सीओ अविनाश वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी शारदा पीसी जोशी, लोनिवि जेई तनुजा देव, पटवारी अमर सिंह मंगला आदि मौजूद रहे।