{"_id":"604fa9088ebc3e593b402383","slug":"encroachment-removed-over-pavement-and-drains-tanakpur-news-hld418334060","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ और नालियों के ऊपर से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ और नालियों के ऊपर से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
टनकपुर में शहर के फुटपाथों से अतिक्रमण हटाते पालिका कर्मी।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शहर क्षेत्र के फुटपाथ और नालियों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन और नगर पालिका ने सोमवार को फिर पुलिस फोर्स की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस पर व्यापारियों और पालिका के अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। अतिक्रमणकारियों को दुबारा फुटपाथ पर अतिक्रमण किए जाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
पूर्व में हाईकोर्ट के आदेश पर फुटपाथों और नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन कुछ व्यापारियों ने फिर अतिक्रमण कर लिया। इसको देखते हुए एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के निर्देश पर नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम ने पालिका की कर निरीक्षक प्रियंका रैक्वाल की अगुवाई में पुलिस फोर्स के साथ शहर के पुरानी टंकी छोर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अतिक्रमण किए कई व्यापारियों का सामान जब्त किया गया।
इस पर व्यापारियों और कर्मचारियों में नोंकझोंक भी हुई। कर निरीक्षक प्रियंका ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए फुटपाथ और नालियों के ऊपर अतिक्रमण का निरीक्षण किया गया। जहां अतिक्रमण मिला उसे हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अब अतिक्रमण पर पालिका और प्रशासन की टीम समय-समय पर निरीक्षण कर नियमित नजर रखेगी। टीम में पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, विनोद बिष्ट, अनुराधा यादव, पटवारी अमर सिंह मंगला, उप निरीक्षक राम सिंह राणा आदि शामिल थे।