चंपावत। चौडला वन पंचायत की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा है। इसे लेकर सरपंच और ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन करने के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है। कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
लोहाघाट ब्लॉक के चौडला वन पंचायत की सरपंच विमला देवी ने शनिवार को डीएम कार्यालय में ज्ञापन भेजा। आरोप लगाया कि गोचर पनघट की जमीन में कुछ दबंग लोगों अवैध कब्जा कर रहे हैं। कब्जा करने से रास्ते बंद हो गए हैं। इससे पशु चराने को लेकर अक्सर झगड़े की नौबत आती है। उन्होंने ज्ञापन देकर अवैध कब्जे को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में सुरेश सिंह, दत्त राम, हीरा सिंह, जगत सिंह, रेखा देवी, विमला देवी, उम्मेद सिंह, फकीर राम, दिलीप सिंह, प्रकाश राम, मोहन सिंह, मुकेश सिंह, सुंदर राम आदि के हस्ताक्षर हैं। इधर एडीएम टीएस मर्तोलिया ने टीम भेज जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।