फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Encroachment

अतिक्रमण पर जल्द हथौड़ा चला सकता है रेलवे

Sun, 03 Jan 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Encroachment

पीलीभीत से टनकपुर को भी बड़ी रेल लाइन से जोड़ने की कवायद युद्ध स्तर पर चल रही है, जिसके तहत रेलवे अपनी भूमि में अतिक्रमण पर जल्द हथौड़ा चला सकता है। हालांकि अतिक्रमण हटाने को लेकर अभी कोई रणनीति तय नहीं हुई है, लेकिन रेलवे जल्द जिला प्रशासन की मदद से कार्रवाई की तैयार कर रहा है। इधर, कार्रवाई को लेकर अतिक्रमणकारियों में भी बेचनी बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


बड़ी रेल लाइन के साथ ही पीलीभीत से टनकपुर के बीच रेलवे स्टेशनों का भी ब्राडगेज के मानकों के तहत जीर्णोद्धार होना है। अंतिम रेल हैड स्टेशन होने से टनकपुर में प्लेट फार्मों के निर्माण से लेकर संटिंग ट्रैक, वर्कशाप, यार्डों और स्टाफ आवासीय कालोनी का भी निर्माण होगा। इसके लिए रेलवे के पास पर्याप्त भूमि हैं, मगर काफी भूमि अतिक्रमण की जद में हैं। रेलवे ने कई बार अतिक्रमण हटाने का प्रयास भी किया, परंतु भूमि का सीमांकन न होने से रेलवे सफल नहीं हो पाया। 18 अक्तूबर 2015 को रेलवे, जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक में तय हुआ था कि रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले राजस्व, रेलवे और नगर पालिका ज्वाइंट सर्वे कर भूमि का सीमांकन करेंगे, परंतु अब तक सर्वे नहीं हुआ है।
विज्ञापन


रेलवे के पीलीभीत में तैनात सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द होगी। उनके मुताबिक रेलवे की भूमि पर 500 से ज्यादा कच्चे और पक्के मकान बने हैं। स्थानीय प्रशासन की मदद से ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमि का सर्वे और सीमांकन से पूर्व रेलवे के डीआरएम (तकनीकी), चंपावत के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को इस मामले में बैठक कर फैसला लेना है। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी। इधर, एसडीएम नरेश दुर्गापाल का कहना है कि रेलवे को अपनी सर्वे टीम लाकर राजस्व और नगर पालिका की टीम को साथ लेकर भूमि का सीमांकन करने को कहा गया है, लेकिन रेलवे की सर्वे टीम अब तक नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed