{"_id":"67b3787dfb7f6ff3b20e02cf","slug":"elephants-again-trampled-crops-bastiya-village-tanakpur-news-c-8-hld1003-513904-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बस्टिया में हाथियों ने फिर रौंदी फसल, ग्रामीणों ने दहशत में काटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बस्टिया में हाथियों ने फिर रौंदी फसल, ग्रामीणों ने दहशत में काटी रात
Mon, 17 Feb 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे दूरस्थ बस्टिया गांव में रविवार रात करीब 8:30 बजे दो हाथी घुस आए। दोनों रातभर गेहूं आदि की फसल को रौंदते रहे। इन्हें भगाने के लिए ग्रामीण रातभर जागते रहे। उन्होंने पूरी रात दहशत में काटी। रात करीब तीन बजे हाथियों को जंगल में खदेड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
कई दिनों से बस्टिया गांव में हाथी ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। समाजसेवी राम सिंह धौनी ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दो हाथी गांव में घुस आए। जाग होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन हाथी आक्रामक हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। किसी तरह रात करीब तीन बजे हाथियों को जंगल में भगा पाए।हाथियों ने आशा देवी, निलाप सिंह, आनंद सिंह, जयमल सिंह, अंबादत्त की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया।
रेंजर पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग की मरम्मत शुरू कर दी गई है। गांव में जिस जगह फेंसिंग नहीं है, वहां भी इसे लगाया जाएगा। इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए कहा।