{"_id":"69f8f15e12d67b31a905098b","slug":"elephant-wreaks-havoc-again-in-uchouligoth-destroys-hut-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-138719-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उचौलीगोठ में फिर हाथी ने उत्पात मचाया, झोपड़ी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उचौलीगोठ में फिर हाथी ने उत्पात मचाया, झोपड़ी तोड़ी
Tue, 05 May 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 05 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ में एक बार फिर हाथी ने घुसकर उत्पात मचाया। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हाथी ने एक घर का दरवाजा तोड़ कर घुसने का प्रयास किया और एक झोपड़ी को तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बमुश्किल शोर मचा कर हाथी को जंगल की ओर भगाया। वन विभाग की ओर से हाथी को अब हांका लगा कर जंगल के अधिक अंदर भेजने की तैयारी की जा रही है।
बीते कुछ दिनों से शारदा वन रेंज और बूम रेंज से सटे क्षेत्रों में हाथी लगातार उत्पात मचा रहा है। दो दिन पहले ही गैंडाखाली और उचौलीगोठ के ग्रामीणों ने हाथी के उत्पात से त्रस्त होकर शारदा वन रेंज में कड़ा रोष जताया था। मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गंभीरता से लिया और विभाग को निर्देश दिए। विभाग की ओर से अलर्ट एआई सिस्टम लगाया जा रहा है और अन्य जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन फिलहाल हाथी का उत्पात जारी है।
ग्रामीण मनोहर सिंह महर और बची सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे हाथी जंगल से निकलकर गांव में घुस आया। हाथी ने ग्रामीण दीवान सिंह महर के घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसने का प्रयास किया। आवाज होने पर जाग हो गई और ग्रामीणों ने शोर मचाया। हाथी ने एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी है इसके बाद हाथी गांव में ही हेम जोशी के घर के आंगन में पहुंचा। इस बीच ग्रामीण और वनकर्मियों के आने पर शोर मचा कर हाथी को जंगल की ओर भगाया गया। शारदा वन रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि हाथी के गांव में घुसने से रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वनकर्मियों को 24 घंटे गश्त पर लगाया गया है।
विज्ञापन
डोबाभागू अतखंडी सड़क पर चार तेंदुए एक साथ दिखने से बढ़ी दहशत
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के डोबाभागू अतखंडी सड़क पर चार तेंदुए एक साथ सड़क पर दिखने से पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक तिवारी, निर्मल, जगदीश चंद्र ने बताया कि रविवार को गांव की मुख्य सड़क पर चार तेंदुए दिखाई दिए। सूचना मिलते ही लोग घरों में घुस गए और बच्चों को बाहर निकलने से रोका दिया। उन्होंने बताया कि इलाके में कुछ दिनों से जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ी है लेकिन तेंदुए का खुलेआम सड़क पर दिखना चिंता का विषय बन गया है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। पिंजरा लगा कर तेंदुओं को पकड़ कर दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए। रेंजर आरके जोशी ने बताया कि वन दरोगा प्रकाश नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में टीम मौके पर भेज दी गई है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। संवाद
04सीपीटी 18पी- बाराकोट ब्लाॅक के डोबाभागू क्षेत्र में ग्रामीणों को जागरूक करती वन विभाग की टीम। स्रोत : वन विभाग
04सीपीटी 19पी- बाराकोट ब्लॉक के डोबाभाग अतखंडी सड़क पर घूमते तेंदुए। स्रोत : ग्रामीण