{"_id":"5e3456e18ebc3e680e4cf369","slug":"elephant-tanakpur-news-hld3716821114","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलावस्था में एक हाथी पहुंचा दोगाड़ी रेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलावस्था में एक हाथी पहुंचा दोगाड़ी रेंज
विज्ञापन
टनकपुर दोगाड़ी रेंज के जंगल में घायलावस्था में मिला हाथी।
- फोटो : TANAKPUR
दोगाड़ी रेंज में घायलावस्था में मिला हाथी
वन विभाग ने लिया निगरानी में, उपचार के लिए वाइल्ड लाइफ की स्वास्थ्य टीम बुलाई
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। जंगल में एक घायल हाथी देखे जाने की सूचना पर वन विभाग कर्मियों ने जंगल पहुंच घायल हाथी को अपनी निगरानी में लिया। हाथी के उपचार को वाइल्ड लाइफ टीम को सूचित किया गया है।
दोगाड़ी रेंज के खोपाताल क्षेत्र स्थित भूमिया मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने जंगल में एक हाथी को घायलावस्था में देखा। लोगों से संपर्क कर वन विभाग कर्मी तुरंत घटना स्थल पहुंचे। वन विभाग कर्मियों ने घायल हाथी को अपनी देखरेख में ले लिया। दोगाड़ी रेंज के रेंजर आरसी जोशी के मुताबिक हाथी के पिछले हिस्से में चोट लगी है जिससे उसे चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि घायल हाथी के इलाज के लिए वाइल्ड लाइफ की स्वास्थ्य टीम को अवगत करा दिया गया है। टीम के पहुंचते ही घायल हाथी का इलाज शुुरू किया जाएगा। वन विभाग कर्मी घायल हाथी को गुड़ एवं चारा परोस रहे हैं।
फोटो 31 टीएनपीबीएनबी 04 पी।