फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elephant

छीनीगोठ में झुंड से बिछुड़ा हाथी मचा रहा उत्पात, ग्रामीण भय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Elephant
हाथी द्वारा तोड़ा गया रसोई का झाला दिखाता पीड़ित लक्ष्मण राम। - फोटो : TANAKPUR
जंगल में झुंड से बिछुड़ा हाथी छीनीगोठ में आए दिन उत्पात मचा रहा है। बुधवार रात गांव में घुसे हाथी ने एक ग्रामीण की रसोई का झाला तहस-नहस कर दिया। हाथी की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में भय है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से जल्द सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

हाथियों के झुंड का जंगल से लगे गांवों में आए दिन घुसकर फसल और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना आम बात है लेकिन झुंड से बिछुड़ा अकेला हाथी इन दिनों छीनीगोठ में उत्पात मचा रहा है। बताया गया कि बुधवार रात करीब बारह बजे गांव में घुसे हाथी ने तल्ली छीनी में लक्ष्मण राम की रसोई के झाले को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

हाथी के झाला तोड़ने की आवाज से जागे लक्ष्मण राम और उसके परिवार ने किसी तरह भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया लेकिन हाथी टस से मस नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट, निवर्तमान उप प्रधान राजेंद्र जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सिंह बिष्ट, मुकेश जोशी आदि लोगों ने बताया कि झुंड से बिछुड़ा यह हाथी एक सप्ताह के अंदर तीन-चार बार गांव में दस्तक देकर उत्पात मचा चुका है जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से हाथी को गांव से लगे जंगल से दूर खदेड़े जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed