{"_id":"6626a7bcc5e1456d2201f80c","slug":"elephant-created-havoc-by-entering-thwalkheda-village-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102883-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: थ्वालखेड़ा गांव में घुसकर हाथी ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: थ्वालखेड़ा गांव में घुसकर हाथी ने मचाया उत्पात
Mon, 22 Apr 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
थ्वालखेड़़ा में कैमरे में कैद उत्पाती हाथी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे ग्रामसभा थ्वालखेड़ा में हाथी का उत्पात बढ़ गया है। सोलर फेंसिंग लाइन में लगी बैटरी खराब होने से हाथी ने गांव में घुसकर आधा दर्जन ग्रामीणों की फसल और सामान को क्षति पहुंचाया है। ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय में पहुंचकर सोलर फेंसिंग लाइन की खराब बैट्री न बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वन विभाग की ओर से जल्द बैटरी लगाने का आश्वासन दिया गया है।
समाजसेवी सुंदर सिंह बोरा और ग्राम प्रधान दीपा बोरा ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव में हाथी घुस आया। गांव में रात में एक शादी समारोह भी चल रहा था। हाथी ने ग्रामीण हीरा सिंह महर के खेत में भूसे के ढेर को गिराया।
जोगेंद्र पाल के आंगन में घुसकर गन्ना नष्ट किया। हाथी ने कमला पति पांडेय, जगदीश थ्वाल, जोगेंद्र सिंह महर आदि के खेतों और आंगन में आकर उत्पात मचाया। इधर, सोमवार को समाजसेवी बोरा के नेतृत्व में ग्रामीण शारदा वन रेंज कार्यालय पहुंचे। बोरा ने बताया कि रेंजर पीसी जोशी के समक्ष सोलर फेंसिंग लाइन की खराब होने बैटरी बदलने की मांग उठाई।