फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elephant chased forest workers, one injured

Champawat News: हाथी वन कर्मियों काे दौड़ाया, एक घायल

Sat, 15 Feb 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 15 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Elephant chased forest workers, one injured
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज के दवान चौकी के पास हाथी वन कर्मियों की बाइक के पीछे दौड़ने से अफरातफरी मच गई। बाइक से गिरकर एक वन निगम कर्मी घायल हो गया जिसका उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम को दवान चौकी के पास वन निगम कर्मी और वन निगम काॅलोनी निवासी चतुर सिंह (55) पुत्र चमन सिंह वन विभाग के वाॅचर बलदेव सिंह और कौशल कुमार के साथ वन निगम डिपो की ओर आ रहे थे। इस बीच अचानक हाथी आगे आ गया और उनके पीछे दौड़ गया।
विज्ञापन

इस पर भागते समय चतुर सिंह गिरकर घायल हो गया। वन विभाग कर्मी बलदेव और कौशल कुमार ने शोर मचाकर हाथी को जंगल की ओर भगा दिया। गंभीर चोट होने पर चतुर सिंह को उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। डाॅ. आफताब आलम ने प्राथमिक इलाज किया। शारदा वन रेंजर पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि वन कर्मियों के आगे हाथी आ गया। भागते समय वन निगम कर्मी घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed