{"_id":"67ab978f29797f0e0c04561b","slug":"electricity-line-underground-champawat-freedom-champawat-news-c-229-1-shld1026-119759-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में बिजली लाइन होगी भूमिगत, तारों के जंजाल से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में बिजली लाइन होगी भूमिगत, तारों के जंजाल से मिलेगी मुक्ति
Wed, 12 Feb 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में ऊर्जा निगम की ओर से बिजली लाइनों को भूमिगत करने का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नगर क्षेत्र के लोगों को तारों के जंजाल से मुक्ति मिल जाएगी।
यूपीसीएल की ओर से 17.56 करोड़ की लागत से चंपावत मुख्यालय में नगर और ब्लाॅक क्षेत्र में बिजली की लाइनें भूमिगत की जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
चंपावत नगर क्षेत्र में करीब चार किमी के दायरे में 11 केवी और ब्लाॅक क्षेत्र में एलटी लाइनें भूमिगत की जाएंगी। इसके लिए ऊर्जा निगम को पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। नगर क्षेत्र में बिजली लाइनों को भूमिगत होने से तारों के जंजाल से राहत मिलेगी। बरसात में आंधी-तूफान के दौरान तारों के आपस में चिपकने का खतरा और टूटने का खतरा भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
कोट
नगर बिजली लाइनों को भूमिगत करने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 17.56 करोड़ की लागत से बिजली लाइनों को भूमिगत किया जाना है। पहली किस्त के रूप में विभाग को 10 करोड़ रुपये मिल गए हैं। गोरलचौड़ वार्ड में काम शुरू कर दिया है। - संजय भंडारी, एसडीओ, यूपीसीएल, चंपावत।
11सीपीटी04 पी- चंपावत के गोरलचौड़ मार्ग में निर्माणाधीन भूमिगत लाइन बिछाने का काम। संवाद