{"_id":"67bf580639ffdc60f906568f","slug":"electricity-interruption-going-on-for-three-days-in-tamli-champawat-news-c-229-1-shld1026-120556-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तामली में तीन दिन से चल रही बिजली की आंखमिचौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तामली में तीन दिन से चल रही बिजली की आंखमिचौली
Wed, 26 Feb 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
मंच (चंपावत)। सीमांत तामली क्षेत्र में बीते तीन दिन से बिजली की आंखमिचौली से सैकड़ों की आबादी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बिजली व्यवस्था खराब होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनके जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय निवासी भुवन जोशी, महेश जोशी, मदन जोशी, देवेंद्र जोशी, राजेश पांडेय आदि का कहना है कि बीते दिनों से बिजली आपूर्ति लंबे समय तक ठप रह रही है। इससे तामली, कंडोला, बचकोट, कारी, पोलप, रायल, बिरमोला, सिमिया, लेटी, आमनी आदि गांवों की सैकड़ों की आबादी परेशान है।
उन्होंने इस समस्या की जानकारी ऊर्जा निगम के लाइनमैन को दी, लेकिन अब तक व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि जल्द बिजली सप्लाई शीघ्र सुचारू कर दी जाएगी।