{"_id":"607dcbd18ebc3eb92e77e994","slug":"electricity-in-the-mountainous-region-was-getting-three-hours-people-were-worried-champawat-news-hld4221431160","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे गुल रही पहाड़ी क्षेत्र की बिजली, परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे गुल रही पहाड़ी क्षेत्र की बिजली, परेशान रहे लोग
विज्ञापन

खरही क्षेत्र के तीन गांवों की आपूर्ति तीसरे दिन सुचारु हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्सों में सोमवार को तीन घंटे बिजली की आपूर्ति ठप रही। इसके चलते लोगों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ी। वहीं लधिया क्षेत्र के खरही में तीसरे दिन सोमवार शाम को बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई। इससे लोगों को राहत मिली।
चंपावत, लोहाघाट और बाराकोट क्षेत्र में सोमवार को करीब तीन घंटे तक लोग बिजली के लिए परेशान रहे। दिन के वक्त बिजली नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए जूझना पड़ा। सरकारी कार्यालयों के काम पर भी आंशिक रूप से इसका असर पड़ा। अपराह्न 12: 10 बजे से गुल बिजली तीन बजे बाद बहाल हुई। ऊर्जा निगम के जेई आरसी पंत ने बताया कि शुरू में पिथौरागढ़ से आपूर्ति बाधित हुई और इसके बहाल होने पर आरएफसी के पास लाइन में खामी आने से बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। अलबत्ता करीब तीन बजे बिजली खामी को दूर कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई। वहीं शनिवार से खरही क्षेत्र के तीन गांवों की बाधित बिजली आपूर्ति सोमवार शाम चार बजे सुचारु हो गई। इस क्षेत्र में शनिवार शाम तेज हवा से एक पेड़ के टूटने से 11 केवी लाइन के क्षतिग्रस्त होने से खरही क्षेत्र के नाखुड़ा, दुर्गानगर और राजकोट गांवों में आपूर्ति ठप थी। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने बताया कि लाइन को ठीक कर ऊर्जा निगम ने सोमवार शाम आपूर्ति सुचारु कर दी गई।