फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Electric wire collides with each other and collapses on the road

बिजली के तार आपस में टकरा कर सड़क पर गिरे

Thu, 22 Jun 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Updated Thu, 22 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Electric wire collides with each other and collapses on the road
टूटे बिजली के तार को ठीक करते ऊर्जा निगम के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
 नगर के पशु अस्पताल के पास उस समय बड़ा हादसा होने से टला जब तेज हवा के कारण बिजली के तार आपस में टकराकर टूट कर सड़क पर गिर गए। तार टूटने से मार्ग से गुजरने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। साथ ही मीना बाजार क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था कई घंटे ठप रही, इससे लोगों और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को करीब 12.40 बजे अचानक आए हवा के तेज झोंके से नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट का तार मीना बाजार क्षेत्र को आपूर्ति करने वाले विद्युत सप्लाई के तार में टकरा गया। तारों के आपस में चिपकते ही चिंगारियां निकलने लगी। इससे उस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। विद्युत तार में स्पार्किंग होने से नगर पंचायत का स्ट्रीट लाइट का विद्युत तार पोल से टूटकर सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर कोई नहीं थी। सूचना मिलते ही विद्युत कर्मी मौके में पहुंच गए। उन्होंने टूटे हुए तार को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया। देर शाम को विद्युत व्यवस्था सुचारु हो पाई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed