{"_id":"588f76984f1c1b8b1de8032b","slug":"elections-would-keep-the-border-security-measures","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को लेकर सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव को लेकर सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में सुरक्षा एजेंसियों के साथ चर्चा करते एसएसबी के उप महानिरीक्षक सुनील कुमार ध्यानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी पंचम वाहिनी में क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा की मासिक लीड इंटेलीजेंस एजेंसी की बैठक आयोजित की गई। इसमें सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ अवैध गतिविधियों, तस्करी आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के और कड़े इंतजाम किए जाने का निर्णय लिया गया।
क्षेत्रीय मुख्यालय से आए उप महानिरीक्षक सुनील कुमार ध्यानी ने चुनाव के दौरान नेपाल सीमा पर अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए। इससे पूर्व पंचम वाहिनी के सभागार में कार्यवाहक कमांडेंट राजीव भट्ट ने उप महानिरीक्षक सहित 11वीं वाहिनी डीडीहाट के कमांडेंट राजेश ठाकुर, 55वीं वाहिनी के कमांडेंट वीके सिंह, एरिया आर्गनाइजर लोहाघाट जगदीश चंद्र कपकोटी, पिथौरागढ़ एएस पंवार के अलावा आईटीबीपी, आईबी, वन विभाग, पुलिस, एलआईयू सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों का स्वागत किया।