{"_id":"587911944f1c1b7940ba9791","slug":"election-personnel-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में गणमान्य नागरिकों का नाम न छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में गणमान्य नागरिकों का नाम न छूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
चुनाव कर्मियों को ट्रेनिंग दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। उप निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अनिल चन्याल ने बीएलओ की बैठक लेकर 17 जनवरी तक मतदाता सूची से वंचित मतदाताओं के नाम हर हाल में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। सूची में विशेषकर गणमान्य नागरिकों का नाम दर्ज है या नहीं इसकी जांच करने को कहा गया है।
विज्ञापन
तहसील सभागार में हुई बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में वंचित मतदाताओं के नाम दर्ज करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का कार्य निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने निर्वाचन कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरते की हिदायत दी है। बैठक में तहसील क्षेत्र के सभी बूथों के बूथ लेबल आफिसर मौजूद थे।
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए कई उड़नदस्ते (फ्लाईंग स्क्वॉयड) बनाए गए हैं। यह कई जगह छापे मार रहे हैं। इनमें से एक टीम ने शुक्रवार को फागपुर में छापामार कार्रवाई की। टीम में वाणिज्य कर अधिकारी चंद्रमोहन नेगी, एसआई बीएस सम्मल समेत पुलिस कर्मी भी तैनात हैं। सम्मल ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में कहीं भी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला नहीं मिला है। इससे पूर्व उड़न दस्ते ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र में कई जगह लगे राजनैतिक दलों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग हटवाए।
विज्ञापन