{"_id":"614e22378ebc3e02d4057f46","slug":"election-of-poornagiri-cameti-tanakpur-news-hld4391662115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
विज्ञापन
पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के चुनाव के लिए धाम के पुजारियों के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष समेत अन्य पदों का चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं के बीच जाकर जोड़तोड़ की राजनीति शुरू कर दी है। इधर चुनाव कमेटी ने बैठक कर चुनाव आचार संहिता भी तय कर ली है।
पूर्णागिरि मंदिर समिति का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसलिए अगले माह 17 अक्तूबर को चुनाव के लिए मतदान होना है। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष चुने जाएंगे। करीब 395 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय और पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी के बीच मुकाबला हो सकता है। उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए मौजूदा चेहरों के साथ नए दावेदार भी आ सकते हैं।
इधर चुनाव की तैयारी में लगी चुनाव अधिकारियों की कमेटी ने बैठक कर आचार संहिता तय कर प्रत्याशियों से शांतिपूर्ण चुनाव करवाने में सहयोग की अपील की गई है। आचार संहिता के तहत मतदान केंद्र से सौ मीटर की परिधि में किसी प्रत्याशी के बस्ते नहीं लगेंगे और मतदान केंद्र में मोबाइल फोन के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में चुनाव अधिकारी मथुरा दत्त पांडेय, पूरन चंद्र तिवारी, दीप मोहन तिवारी, नरेश चंद्र पांडेय, हरीश पांडेय, हीराबल्लभ तिवारी, सुरेश चंद्र तिवारी आदि थे।

मां पूर्णागिरि मंदिर समिति पूर्व अध्यक्ष पं. किशन तिवारी।- फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन