फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Election of magistrates trained EVMs

चुनाव मजिस्ट्रेटों को ईवीएम की ट्रेनिंग दी

Thu, 12 Jan 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 12 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Election of magistrates trained EVMs
चुनाव मजिस्ट्रेटों को ईवीएम की ट्रेनिंग दी - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। विधानसभा चुनाव के नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक प्रशिक्षण एचजी भट्ट, ईवीएम के मास्टर ट्रेनर कमलेश कुमार, राजेश कुमार गोरकेला, गोविंद आर्या ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के विषय में बताया। कहा कि कंट्रोल और बैलेट यूनिट के संयुक्त रूप को ईवीएम कहते हैं। उन्होंने बैलेट यूनिट एवं इसके विभिन्न भागों, रेडी लैंप, स्लाइड स्विच विंडो, केंडिडेट बटन, बैलेट पेपर स्क्रीन के साथ ही इंटर कनेक्ट आदि के प्रयोग के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने कंट्रोल यूनिट के विभिन्न भागों पावर ऑन लैंप, डिस्प्ले सेक्शन, रिजल्ट सेक्शन, बैलेट सेक्शन, बटन कंपार्टमेंट, कवर आदि के प्रयोगों की जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल यूनिट का उपयोग मतगणना में किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया। बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित समय पर बैलेट एवं कंट्रोल यूनिट को उनके बॉक्स से निकालने, बैलेट यूनिट की कनेक्टिंग लीड को कंट्रोल यूनिट से सावधानी पूर्वक जोड़ने, ऑन-ऑफ स्विच को ऑफ करने के पश्चात विभिन्न पार्टियों और उम्मीदवारों के बीएलए की उपस्थिति में मॉकपोल कर वोटिंग शुरू करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रिजल्ट सेक्शन को सील करने से पहले कंट्रोल यूनिट को ऑफ करना अति आवश्यक है तथा मशीन को फिक्सिंग ग्रीन पेपर से सील करते समय पेपर के बीच भाग पर पीठासीन अधिकारी एवं बीएलए के हस्ताक्षर कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने क्लोज बटन सील, फिक्सिंग बाहरी पट्टी सील, मतदान प्रक्रिया आदि के विषय में 
चंपावत। विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। बाराकोट, ग्राम पंचायत ठाटा एवं कोट में कुमाऊं सुर सागर कला समिति नरसिंहडांडा के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका और गीतों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान के लिए आमा, बूबू, भाई-बहनों को भी मतदान बूथ तक ले जाने की अपील की। स्वीप कार्यक्रम के सहायक नोडल महेंद्र कुमार गर्ग ने भी क्षेत्र के बीएलओ के साथ लोगों से शत-प्रतिशत मतदान कर गांव और क्षेत्र को प्रथम स्थान पर लाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed