फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Election in Tanakpur

पूर्णागिरि बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद का चुनाव कल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Election in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए 14 अगस्त को मतदान होगा। एसोसिएशन के 29 मतदाता अधिवक्ता दो दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। अब मतदान दीवानी न्यायालय परिसर के बजाय तहसील परिसर में होगा।
विज्ञापन

पूर्णागिरि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, उप सचिव और लेखा परीक्षक पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई है। अध्यक्ष पद को छोड़ सचिव, उप सचिव और लेखा परीक्षक के पद पर एक से अधिक दावेदारी नहीं होने से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। सचिव पद के लिए अधिवक्ता कमल गड़कोटी, उपसचिव के लिए त्रिभुवन सजवान और लेखा परीक्षक पद पर अधिवक्ता विजय चंद इकलौते प्रत्याशी रहे हैं, जबकि अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों की दावेदारी से मतदान की नौबत आई है। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता विजय शुक्ला और उमेश डुंगरिया के बीच मुकाबला है। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सुरेश चंद ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 14 अगस्त की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और 3 बजे से मतों की गिनती कर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के 29 सदस्य मतदान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed