{"_id":"63dbf9661ca5fd72376a3966","slug":"elderly-went-on-two-km-dolly-for-pension-champawat-news-hld4901173109-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पेंशन के लिए दो किमी डोली पर गईं बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पेंशन के लिए दो किमी डोली पर गईं बुजुर्ग
विज्ञापन
बैंक से पेंशन निकालने के लिए दो किलोमीटर डोली से भिंरागड़ा के बैंक लाई गईं 72 वर्षीय माधवी। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पाटी ब्लॉक के खरही क्वैराली गाव की माधवी देवी की उम्र 72 साल है, उन्हें पेंशन के रुपये निकालने के लिए डोली के सहारे भिंगराड़ा के बैंक तक पहुंचना पड़ा।
खरही क्वैराली निवासी माधवी देवी को बृहस्पतिवार को नैनीताल बैंक लिमिटेड की भिंगराड़ा शाखा तक लाने के लिए दो किलोमीटर तक डोली में लाना पड़ा। नेत्रहीन माधवी को डेढ़ घंटे डोली से पंकज जोशी, जगदीश जोशी, महेश जोशी, शेखर जोशी, मुरली जोशी, दिनेश जोशी आदि ने भिंगराड़ा पहुंचाया। करीब एक घंटे में बैंक का काम निपटाकर फिर डेढ़ घंटे डोली पर ले जाकर खरही क्वैराली पहुंचाया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों को घर में बैंकिंग सुविधा देने का आग्रह किया है। बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश जोशी का कहना है कि स्टाफ की कमी से ये सुविधा देना व्यावहारिक तौर पर संभव नहीं है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर में बैंकिंग सुविधा है लेकिन इसके लिए आवेदन करने के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होता है। कई जगह स्टाफ की कमी और बैंक का रोजमर्रा का काम प्रभावित होने से व्यावहारिक तौर पर इस व्यवस्था को लागू करना चुनौतीपूर्ण होता है।
विज्ञापन
- प्रवीण गर्ब्याल, लीड बैंक प्रबंधक, चंपावत