{"_id":"690a33f59102f6720a05deb7","slug":"eight-people-including-a-child-were-attacked-by-bees-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-131455-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मधुमक्खियों के हमले में बच्चे समेत आठ लोग हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मधुमक्खियों के हमले में बच्चे समेत आठ लोग हमला
Tue, 04 Nov 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पीलीभीत चुंगी में मधुमक्खियों के हमलावार होने से करीब आधे घंटे तक अफरातफरी मची रही। मधुमक्खियों ने डंक मारकर एक बालक समेत आठ राहगीरों को घायल कर दिया। सभी घायलों का उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया।
मंगलवार सुबह करीब 11:20 बजे पीलीभीत चुंगी के पास अचानक मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। इससे राहगीर और आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। हमले में घायल राहगीर इंजीनियरिंग काॅलेज के छात्र बनबसा काॅलोनी निवासी नयन गोस्वामी (21), पुत्र मोहन सिंह, लोहाघाट निवासी दिव्यम कलौनी (21) पुत्र जगदीश चंद्र, आमबाग निवासी प्रत्यूष सूठा (21) पुत्र दिनेश चंद्र, वार्ड संख्या 2 निवासी रोडवेज परिचालक शहवाज अहमद (30) पुत्र अहमद जावेद, वन विकास निगम काॅलोनी निवासी राजेश मोहन (35) पुत्र स्व. चंदन राम, पूर्णागिरि क्षेत्र निवासी अनिल शर्मा (26) पुत्र बबलू शर्मा, नयागोठ निवासी रेखा देवी (34) पत्नी महेश लाल, आरव (5) पुत्र महेश लाल की हालत बिगड़ने पर उप जिला अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में डाॅ. मानवेंद्र शुक्ल ने सभी का प्राथमिक इलाज किया। डॉॅ. शुक्ल ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद हालत में कुछ सुधार होने पर सभी को छुट्टी दे दी गई। बता दें कि बीते पखवाड़े भर में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मधुमक्खियों के हमलावर होने के मामले सामने आ चुके हैं।