फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eight people died, some are injured

शवयात्रा में शामिल पिकअप जीप खाई में गिरी, 8 की मौत 

Sun, 27 Jan 2019 11:32 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 27 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Eight people died, some are injured
च्यूरानी के पास खाई में गिरी पिकअप। - फोटो : अमर उजाला

मिर्तोली से रामेश्वर घाट जा रही शव यात्रा की पिकअप (जीप) टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर बाराकोट के पास च्यूरानी (बसौन मोड़) में करीब 300 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर सहित छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोगों की लोहाघाट सीएचसी में मौत हुई। हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि चार घायलों को देहरादून से भेजे गए हेलीकॉप्टर से जबकि दो को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


पुलिस और फायर बिग्रेड के राहत दल ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को गहरी खाई से निकाला। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि मालवाहक वाहन के ओवरलोड होने के साथ ही बारिश की वजह से सड़क का ऊबड़ खाबड़ होना पहली नजर में दुर्घटना का कारण लग रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। जिलाधिकारी ने दुर्घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


रविवार करीब 11.15 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट से 22 किमी दूर च्यूरानी के पास मिर्तोली की वृद्धा खीमा देवी (70) के शव को अंतिम संस्कार के लिए रामेश्वर ले जा रही पिकअप बेकाबू होकर करीब 300 मीटर खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही लोहाघाट और पिथौरागढ़ से 108 एंबुलेंस, अग्निशमन दल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। डीएम रणवीर सिंह चौहान, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम आरसी गौतम, थानाध्यक्ष मनीष खत्री दलबदल के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दल और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों से लोहाघाट सीएचसी लाया गया। लोहाघाट के अलावा चंपावत और बाराकोट के डॉक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज किया। 
शवों को बाराकोट अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।

इससे पूर्व दरोगा देवेंद्र मेहता, रमेश चंद्र तिवारी, हरीश चंदोला और बबीता ने पंचनामा भरा। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा और विधायक पूरन सिंह फर्त्याल चंपावत का कार्यक्रम छोड़ सीधे मौके पर पहुंच गए थे। 

फोटो 27 एलएचजी 04पी से 10पी तक  

हादसे में मारे गए लोग
1.तारादत्त जोशी (42) पुत्र नारायण दत्त जोशी।  
2.कृष्ण चंद्र जोशी (54) पुत्र चेतराम जोशी।  
3.त्रिलोक सिंह (30) पुत्र कल्याण सिंह।  
4.सुरेश चंद्र (45) पुत्र लाली चंद्र।  
5.खीम चंद्र (42) पुत्र कल्याण चंद्र।  
6.प्रकाश ङ्क्षसह (35) पुत्र कुंवर सिंह।  
7.खिलानंद (50) पुत्र जोगा दत्त (सभी मिर्तोली गांव के)।  
8.दिलीप सिंह (40) पुत्र कल्याण पुनई गांव निवासी।  

हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी भेजे गए घायल

1.कमल सिंह भंडारी (16) पुत्र इंद्र सिंह मिर्तोली गांव।  
2.बिशन सिंह (35) पुत्र राम सिंह।  
3.गणेश भंडारी (24) पुत्र जीवन भंडारी।  
4.भूपाल सिंह (50) पुत्र जीत सिंह निवासी ओखलंज।  

108 एंबुलेंस से इन्हें भेजा गया हल्द्वानी

5.लालमणि जोशी (48) पुत्र बद्रीदत्त मिर्तोली।  
6.खीम सिंह (45) पुत्र दीवान सिंह।  

ये घायल लोहाघाट अस्पताल में हैं भर्ती

7.दीवान सिंह (31) पुत्र लक्ष्मण सिंह।  
8.जगत सिंह (60) पुत्र मोहन सिंह।  
9.दिनेश भंडारी (15) पुत्र धन सिंह।  
10.भवान सिंह (38) पुत्र शेर सिंह।  
11.लाल सिंह (46) पुत्र शेर सिंह मिर्तोली।  
  
देर शाम हुआ खीमा देवी का अंतिम संस्कार  
लोहाघाट (चंपावत)। मिर्तोली गांव की मृतका खीमा देवी का अंतिम संस्कार देर शाम रामेश्वर घाट पर किया गया। मृतका के पुत्र भवान सिंह के घायल होने के कारण भतीजे सोबन सिंह, किशन सिंह और त्रिलोक सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। गांव की 70 वर्षीय खीमा देवी पत्नी स्वर्गीय शेर सिंह का शनिवार अपरान्ह 3.30 बजे निधन हो गया था। रविवार को उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए पिकअप के जरिये रामेश्वर घाट ले जाया जा रहा रहा था। च्यूरानी के पास यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed