{"_id":"5cf6a796bdec2207315b76db","slug":"ee-reached-to-work-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा घाट में बाढ़ सुरक्षा कार्य की गुणवत्ता की ईई ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा घाट में बाढ़ सुरक्षा कार्य की गुणवत्ता की ईई ने की जांच
Tue, 04 Jun 2019 10:47 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्य का जायजा लेते सिंचाई विभाग के ईई एससी रावत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा घाट में हो रहे बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोपों के मद्देनजर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र रावत ने मंगलवार को निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने घसियारा मंडी नाले में हो रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को सही बताते हुए अधिकारियों को तेजी से निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वर्षाकाल से पूर्व शारदा चुंगी कॉलोनी की बाढ़ से सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग द्वारा शारदा घाट में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। 25-25 मीटर के तीन आरसीसी ब्लॉकों से सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। इस बीच कुछ लोगों द्वारा निमार्ण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायत के बाद सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मंगलवार को जांच के लिए यहां पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थल पर जाकर कार्य की गुणवत्ता जांची और घसियारा मंडी नाले में हो रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य का भी निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी तरह की खामी नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
ठेकेदारों द्वारा मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। देखरेख कर रहे अधिकारियों और ठेकेदारों को तेजी से कार्यकर निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एई आरके यादव, जेई सतीश कुमार, जेई नीतू जोशी भी मौजूद थे।